Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   overloaded vehicles running brazenly in violation of rules

अभियान : नियम तोड़कर बेखौफ दौड़ रहे बेलगाम ओवरलोड वाहन

Tue, 24 Nov 2026 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
overloaded vehicles running brazenly in violation of rules
रामघाट रोड पर ओवर लोड भूसा लेकर गुजरता ट्रैक्टर चालक। संवाद - फोटो : samvad
जिले में यातायात माह में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है। नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी की जा रही है, इसके बावजूद सड़कों पर नियम तोड़कर बेलगाम ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर हाईवे तक डग्गामार वाहन क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर दौड़ते नजर आते हैं। केवल सवारी वाहन ही नहीं मालवाहक वाहन भी ओवरलोड होकर फर्राटा भरते दिखते हैं। रामघाट रोड, जीटी रोड, आगरा रोड, मथुरा रोड और प्रमुख मार्ग पर ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं। मुनाफे के लालच में ऑटो और डग्गामार वाहन चालक निर्धारित सीटों से दोगुनी सवारियां बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते सवार वाहन के पीछे खड़े होकर सफर करते दिखाई देते हैं। ये वाहन न केवल अपने सवारों की जान जोखिम में डालते हैं बल्कि अन्य वाहनों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। ओवरलोड वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते रहे हैं। इसके बावजूद इन पर रोक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवाहक वाहनों से सड़कों को नुकसान :
रेत, भूसा, गिट्टी, ईंट और अन्य सामान से लदे ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर सड़कों को क्षति पहुंचाते हैं। ये वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। इन वाहनों से उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बनती है।
--------

छात्रों की जान की भी नहीं परवाह
शहर की सड़कों पर स्कूल खुलने और छुट्टी के समय ऑटो रिक्शा व अन्य वाहन क्षमता से अधिक छात्रों को सवार कर लेते हैं। इसके चलते छात्र वाहन के पीछे खड़े होकर या गेट पर लटककर सफर करने को विवश होते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
-------
जेब पर भारी ओवरलोडिंग
मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मालवाहक ओवरलोडिंग (धारा 194) के तहत निर्धारित वजन से अधिक माल ढोने पर न्यूनतम 20 हजार रुपये का जुर्माना लगता है। प्रति अतिरिक्त टन दो हजार रुपये का अलग से जुर्माने का प्रावधान है। सवारी ओवरलोडिंग (धारा 194ए) के तहत परमिट या आरसी क्षमता से अधिक यात्री बैठाने पर प्रति अतिरिक्त यात्री 200 रुपये जुर्माना लगता है। खतरनाक ड्राइविंग (धारा 184) के लिए वाहन के बाहर या पीछे लटकाकर सवारी ले जाने पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक का चालान किया जाता है।


ओवरलोड वाहनों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा लोगों व छात्रों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभिभावकों को भी बच्चों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। -प्रवीण कुमार यादव, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed