फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gurukul Student was murdered

कुकर्म के राजफाश के डर से की थी हत्या

Fri, 04 Sep 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 04 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में हुई छात्र यश की हत्या में पुलिस ने सुलझाते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र के साथ गुरुकुल के ही छात्र ने कुकर्म किया था। इसका राजफाश न हो जाए इस डर से आरोपी ने छात्र की एक अन्य सहपाठी की मदद से गलाघोंट कर हत्या कर दी। गुरुकुल की साख पर बट्टा न लगे इसलिए उपाचार्य ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी और उसके साथी की मदद की थी। शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया।

विज्ञापन



कूरेभार थाना क्षेत्र के ककरहवा  (मझवारा) में वेद वेदांग गुरुकुल  विद्यापीठ में छात्र यश पांडेय  (15) पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय निवासी बरना थाना जेथरा जिला एटा की बीते  रविवार की सुबह परिसर में ही पेड़ के सहारे फंदे से शव लटकता पाया गया था।  बेटे की मौत की सूचना के बाद देर रात पहुंचे कृष्ण कुमार पांडेय ने गुरुकुल  के उपाचार्य पर बेटे की हत्या का सीधा आरोप लगाया था। दूसरे दिन पुलिस ने  पिता की तहरीर पर उप आचार्य सत्यव्रत पांडेय व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन


 छात्र की हत्या का खुलासा करने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने एसओ डीके सिंह को  सौंपी थी। एसओ ने घटना में शामिल गुरुकुल के छात्र अमन तिवारी (19) पुत्र राजेश तिवारी निवासी मिश्रपुर थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़, वरुण देव अग्रहरि (19) पुत्र राजेश अग्रहरि निवासी शाहगंज जिला जौनपुर और प्रबंधक सत्यव्रत पांडेय उर्फ वंशीधर पांडेय पुत्र विद्याधर निवासी अउदहा थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एएसपी प्रद्युम्न सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी अमन तिवारी है। अमन व वरुण देव गुरुकुल में शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अमन ने छात्र यश के साथ कुकर्म किया था। यश ने ये बात सार्वजनिक करने की धमकी दी तो अमन ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वरुण ने अमन की मदद की थी। प्रबंधक को जब ये बात पता चली तो तीनों ने मिलकर शव को गुरुकुल परिसर के अंदर लगे चितवन के पेड़ के सहारे लटका दिया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed