फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Whose kidnapping case was registered, he was found in Mumbai after three years

जिसके अपहण का दर्ज था मुकदमा, वह तीन साल बाद मुंबई में मिला

Fri, 16 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Whose kidnapping case was registered, he was found in Mumbai after three years
जिस युवक को पुलिस पिछले तीन वर्षों से तलाश रही थी, वह मुंबई में मिला है। मां ने उसके अपहरण का आरोप लगाया था। वहीं पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव का है। युवक को मुंबई से लेकर पुलिस बृहस्पतिवार की रात घोरावल पहुंची। पूछताछ में उसने घरेलू कलह से तंग आकर मुंबई जाने की बात बताई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घुवास निवासी अर्जुन गुप्ता उर्फ शैलेंद्र (35) सब्जी बेचकर रोजी रोटी चलाता था। खर्च व कमाई को लेकर पत्नी अनीता अक्सर विवाद करती थी। पत्नी और ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते थे। आरोप है कि तीन साल पहले पत्नी अनीता ने अपने मायके वालों के कहने पर उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

घरेलू कलह व दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से परेशान होकर वह घर पर बिना किसी को बताए मुंबई चला गया। उधर लंबे अरसे से पुत्र की तलाश में परेशान अर्जुन की मां मंजू गुप्ता ने 27 मार्च को घोरावल में तहरीर देकर अर्जुन के ससुर राम चरण, सास, साले समेत नौ लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक की तलाश में जुटी पुलिस को युवक के मुंबई में होने का सुराग लगा, जिस पर घोरावल चौकी प्रभारी वंशनारायण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुंबई पहुंच कर अर्जुन को बरामद कर बृहस्पतिवार को घोरावल ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि घुवास निवासी अर्जुन गुप्ता के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना में उसके मुंबई होने की बात पता चली। पुलिस ने मुंबई से बरामद कर बृहस्पतिवार को घोरावल ले आई। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed