फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three arrested with 2550 bundles of tendu leaves

Sonebhadra News: 2550 गड्डी तेंदू पत्ता के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 15 May 2024 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 2550 bundles of tendu leaves
जरहा वन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में तेंदू पत्ता की तोड़ाई चल रही है। तेंदू पत्ते की लगभग सौ गड्डी की कीमत यूपी में 180 और छत्तीसगढ़ में साढ़े पांच सौ रुपये है। अधिक लाभ की चाहत में चोरी-छिपे लोग यहां से तेंदू पत्ता छत्तीसगढ़ ले जा रहे हैं। मंगलवार की रात वन विभाग की टीम ने तेंदू पत्ते के साथ तीन लोगों को पकड़ा। उनके पास से तीन बाइक भी बरामद हुई। तीनों अवैध रूप से तेंदू के पत्ते की गड्डी बाइक पर रखकर छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में राजेंद्र प्रसाद के पास से करीब 1000 गड्डी, नेमना निवासी सुदामा के पास से 800 गड्डी, सिरसोती निवासी अजय पाल के पास से करीब 750 गड्डी तेंदू पत्ते बरामद हुए। वन विभाग की टीम ने तीनों को पकड़ा। टीम में रेंजर राजेश सिंह, डिप्टी रेंजर रामसुख सिंह, लवलेश सिंह, सतेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed