फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The accused of marrying working women by posing as a fake officer and then cheating them has been arrested

Sonebhadra News: फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर नौकरीपेशा महिलाओं से शादी और फिर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The accused of marrying working women by posing as a fake officer and then cheating them has been arrested
शादी कराने वाली वेबसाइट की मदद से नौकरीपेशा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने और फिर शादी कर लाखों रुपये ऐंठने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आठ से अधिक महिलाओं के साथ धोखाधड़ी आरोप है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो शिक्षिकाओं ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस पहुंचकर जालसाज की शिकायत की थी। दोनों ने बताया था कि राजन गहलोत उनका पति है। उसने चुर्क क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात शिक्षिका से भी शादी की है और उसी के साथ रह रहा है, जबकि वह पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन

पीड़ितों में शामिल संतकबीरनगर निवासी एक महिला (45) ने तहरीर में बताया कि वह उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। वर्ष 2022 में पति से तलाक के बाद वह अपने एक बेटे के साथ मायके में रहकर नौकरी करती रही। इसी दौरान वह अपने एक परिचित के माध्यम से राजन के संपर्क में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को आबकारी विभाग में अनुभाग समीक्षक बताते हुए राजन ने अपनी पत्नी की मौत का हवाला देकर शादी की पेशकश की। नवंबर 2022 में दोनों ने बनारस मंदिर में शादी कर दी। कुछ दिन बाद उसने लखनऊ में आवास बनवाने के लिए अलग-अलग बैंकाें से 41.43 लाख रुपये लोन करा कर दिसंबर 2023 तक ले लिया।
फिर ललितपुर ट्रांसफर होने की बात कहकर चला गया। घर आना भी छोड़ दिया। जब ललितपुर गई तो पता चला कि वहां इस नाम का कोई नहीं है। इस तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शनिवार को सहिजन खुर्द निवासी आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया है।


सात से नौ शादी करने का आरोप
कोतवाली पहुंची अंबेडकरनगर निवासी एक अन्य महिला शिक्षक ने भी आरोपी राजन पर जून 2014 में एक वेबसाइट के माध्यम से शादी करने की बात कही। उससे उन्हें एक बेटा भी है। शादी के बाद वह जब ट्रांसफर कराकर सोनभद्र आने की बात करती तो पति किसी न किसी बहाने टाल देता। उससे भी करीब दस लाख रुपये ले लिए। इसी बीच उन्हें पता चला कि आरोपी ने चुर्क क्षेत्र निवासी एक स्कूल की शिक्षिका से भी शादी की है और उसी के साथ रहता है। आरोपी पर तीन से चार अन्य शिक्षिकाओं सहित आठ नौकरीपेशा महिलाओं को धोखे में रखकर शादी करने और रुपये ऐंठने का आरोप महिलाओं ने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed