फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strict action will be taken for violating the code of conduct: DM

आचार संहिता का उलंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम

Sun, 09 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken for violating the code of conduct: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते डीएम टीके शिबु। - फोटो : SONBHADRA
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टीके शिबू ने कहा कि जिले में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए विधानसभा चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। पूरे चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम टीके शिबू ने रविवार को कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस बार 13 लाख 89 हजार 867 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अधिसूचना जारी होते हुए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सरकारी स्थलों से 24 घंटे के अंदर प्रचार संसाधन, निजी भवनों से 72 घंटे के अंदर प्रचार संसाधन हटाए जाने का निर्देश दे दिया गया है। बताया कि जिले में सातवें चरण में यानी सात मार्च को मतदान होगा। नामांकन की अतिथि तिथि 17 फरवरी है। 18 फरवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 21 फरवरी को नाम वापसी होगी। उन्होंने बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में 13,05,163 मतदाता थे। इस बार ये संख्या बढ़कर 13,89,867 हो गई है। 84,704 मतदाता बढ़े हैं। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान जिले का जेंडर रेशियो 844 था जो अब बढ़कर 879 हो गया है। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 48,843 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 61.23 था। इस बार इसे और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 15 आयु वर्ष के नागरिकों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में जन जागरुकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रेसवार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, नेसार अहमद, मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed