Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   History-sheeter arrested in Sonbhadra for swindling ₹55 lakh under pretext of providing jobs

कार्रवाई: नौकरी के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, यूपी-बिहार से राजस्थान तक फैला जाल

Sat, 28 Nov 2026 10:12 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Nov 2026 10:12 AM IST
सार

सोनभद्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 55 लाख उड़ाने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा गया। आरोपी खुद को डीआरएम बताता था। स्टेनो, रेलवे और एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठता था। 

विज्ञापन
History-sheeter arrested in Sonbhadra for swindling ₹55 lakh under pretext of providing jobs
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने रेलवे-एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। देवरिया जिले के रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी में सफलता पाई गई। ठगी के तार यूपी के साथ बिहार और राजस्थान तक फैले मिले हैं। महज रायपुर थाने में तीन वर्षों के भीतर 10 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी अब तक आठ व्यक्तियों को नौकरी का झांसा देकर 55 लाख की ठगी कर चुका है। इन रुपयों से जमीन-कार की खरीद और नए अस्पताल संचालन की तैयारी की भी बात पता चली है। गैंग के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


एएसपी ऋषभ रूणवाल ने पुलिस लाइन में गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि बृहस्पतिवार को देवरिया जिले के सिरवनियां-कंचनपुर निवासी दयानंद शर्मा ने रायपुर पहुंचकर तहरीर दी कि रायपुर निवासी मनोज कुमार पांडेय और उनके साथियों ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में असिस्टेंट (एजी-थ्री) के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये मांगे। 
विज्ञापन


अलग-अलग तिथियों में नकद व बैंक खाते के जरिए 8.14 लाख ले भी लिए। इसके बाद प्रवेश पत्र ओर नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। इसे फर्जी होने के संदेह पर जब शेष दो लाख रुपये देने से मना करते हुए दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी थाना क्षेत्र के बुढिवार पुलिया के पास मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया की अगुवाई वाली टीम ने सुबह आठ बजे के करीब दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos

महज यूपी में आठ से की गई ठगी, राजस्थान-बिहार की जुटाई जा रही जानकारी
एएसपी ने बताया कि अररोपी रायपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पिछले कई साल से नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी में लगा हुआ था। वह स्वयं को रेलवे के डीआरएम का स्टेनो बताकर रेलवे और एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देता था और इसके आधार पर ठगी करता था। अब तक वह राजस्थान, बिहार और यूपी के देवरिया और सोनभद्र के रायपुर व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के व्यक्तियों से लाखों की ठगी कर चुका है। 

महज यूपी में आठ पीड़ितों से 55 लाख रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह भी पता चला है कि वह ठगी के रुपयों से जमीन-कार खरीदने के साथ नए अस्पताल खोलने की योजना बना रहा था। उसने अवैध कमाई से अब तक कितनी संपत्ति अर्जित की है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

महज वर्ष 2022 से अब तक रायपुर थाने में उसके खिलाफ आठ, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एक और देवरिया जिले में एक आपराधिक मामला दर्ज पाया गया है। दूसरे राज्यों में भी दर्ज हुए मामलों और उसका गिरोह कहां तक फैला है और कौन-कौन लोग उसके साथ ठगी में लगे हुए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

रॉबर्ट्सगंज में अस्पताल में संदिग्ध नवजात रखने के मामले में दर्ज हुई थी प्राथमिकी 
पकड़े गए आरोपी का नाम वर्ष 2022 में बरैला मंदिर के पास जमगांव में नित्या नामक हॉस्पिटल में अवैध तरीके से नवजात शिशु के रखने का मामला सामने आया था। बगैर पंजीकृत चिकित्सक के सीजेरियन ऑपरेशन की भी बात सामने आई थी। इस मामले में तत्कालीन सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल संचालक मनोज के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से आरोपी ने अस्पताल संचालन का काम ठप कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed