फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sabotage in Majhauli coal project for job, eight arrested

नौकरी के लिए मझौली कोयला प्रोजेक्ट में तोड़फोड़, आठ गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sabotage in Majhauli coal project for job, eight arrested
नौकरी की मांग को लेकर उग्र हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को जेपी समूह के मझौली कोयला प्रोजेक्ट में तोड़फोड़ की। प्रोजेक्ट अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने आठ ग्रामीणों को गिरफ्तार कर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हालात को देखते हुए यहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी मध्यप्रदेश के बरगवां थाना क्षेत्र में मझौली में जेपी मिनरल्स के नाम से कोयला की खदान है। इस खदान का कोयला जेपी समूह के निगरी पॉवर प्रोजेक्ट को भेजा जाता है। मंगलवार सुबह दस बजे मझौली प्रोजेक्ट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और प्रोजेक्ट में नौकरी की मांग करने लगे। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने नियम व शर्तों का हवाला देकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो वे भड़क गए और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीओपी राजीव पाठक के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में संजय वैश्य (22), भागवत प्रसाद वैश्य (33), लालचंद वैश्य (32), लखन वैश्य (26 ), प्रेमसागर वैश्य (32), साहब लाल यादव (25), राजकुमार वैश्य (24), अंबिका प्रसाद वैश्य (32) निवासी मझौली थाना बरगवां शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद गांव में तनाव है। इसको देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसडीओपी राजीव पाठक और बरगवां के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भीड़ को उकसाने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना की जद में परिवार विशेष
पुलिस ने बताया कि मझौली गांव के एक ही परिवार के करीब 20 लोगों को कंपनी ने नौकरी पर रखा था। इसके बाद भी संबंधित लोगों ने अपने लोगों को नौकरी दिलाने को लेकर जेपी प्रबंधन पर दबाव बनाया। बात नहीं बनी तो हंगामा व तोड़फोड़ किया। आक्रोशित लोगों ने जेपी मझौली के अधिकारी रजनीश गौर और नीरज श्रीवास्तव के साथ अभद्रता तथा मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed