फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rapid response team will fight against Corona

कोरोना से लड़ेगी रैपिड रिस्पांस टीम

Mon, 09 Mar 2020 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Rapid response team will fight against Corona
सोनभद्र। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम की अध्यक्षता में डाक्टरों की बैठक हुई। बैठक में डाक्टरों की टीम को कोरोना संक्रमण की पहचान करने और उसके रोकथाम पर विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दी। बताया कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों पर निगरानी रखने के लिए आठ सदस्यीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। कहा कि किसी भी व्यक्ति चाहे वह रिश्तेदार ही क्यों न हो उससे हाथ कदापि न मिलाएं। बल्कि हाथ जोड़कर अभिवादन एवं नमस्कार करें। जिस व्यक्ति को सर्दी, जुकाम हो उसके संपर्क में न आए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कोरोना वायरस के लक्षण बताएं और उससे बचाव पर जानकारी दी। कहा कि प्रभावित लोगों के इलाज एवं देखभाल के लिए लोढ़ी स्थित ट्रामा सेंटर में दस बेड का एक स्पेशल वार्ड बनाया गया है। जहां कोरोना वायरस के लक्षण पाये जाने वाले मरीजों को रखा जाएगा। इस टीम में डाक्टर के साथ फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय सहित अन्य कर्मचारी शामिल किए गए है। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. केके सिंह, डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. मंसूर, डॉ. एके गुरौटिया, डॉ. केके पांडेय, डॉ. संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वायरस की नि:शुल्क दवा प्राप्त करें
सोनभद्र। राबट्सॅगंज न्यू कालोनी केे डॉ. संजय कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। कुछ सतर्कता बरतते हुए इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। बताया कि आयुष मंत्रालय की तरफ से जारी गाइड लाइन में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिस होम्योपैथ दवा का जिक्र किया गया है। उस होम्योपैथ दवा का वह नि:शुल्क वितरण न्यू कालोनी स्थित दवा केंद्र से कर रहे हैं। जिसका दो से तीन दिन प्रयोग करके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। कोई व्यक्ति उनसे संपर्क कर उक्त दवा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed