{"_id":"62d804274ed62134be1f15f1","slug":"medicines-fed-to-children-on-national-deworming-day-sonbhadra-news-vns6649469124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई दवा
विज्ञापन
करमा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिसहार में बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाते शिक्षक ।
- फोटो : SONBHADRA
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को जिले भर में एक से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उपमहाप्रबंधक डॉ. आनंद अग्रवाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में विद्यार्थियों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक छह माह के दौरान हर व्यक्ति को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट में हानिकारक कीड़े आदि होने के कारण जो ऊर्जा खानपान से व्यक्ति को मिलनी चाहिए, वह उसे पूरी तरह से नहीं मिल पाती है। पेट में मौजूद कीड़े आवश्यक पोषक तत्वों को चूस लेते हैं, जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर एल्बेंडाजोल की दवा लेनी चाहिए। विभाग की ओर से एक से 19 वर्ष के 7,77,600 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रंजना शुक्ला, एसीएमओ व नोडल अधिकारी प्रेमनाथ, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश कनौजिया, डीईआईसी मैनेजर अरूण शाह, सौरभ सिंह आदि रहे। वहीं बीजपुर क्षेत्र के न्याय पंचायत जरहा के बबीजपुर, सिरसोती, जरहा, नेमना, डोडहर, रजमिलान, महुली, लीलाडेवा, खम्हरिया, झीलों, महरिकला, सिंदूर, इंजानी सहित क्षेत्र के अन्य परिषदीय स्कूलों में अध्यापकों ने बच्चों को दूध के साथ कृमि रोधक दवा की खुराक दी
म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत लोगों को दवा खिलाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड ने किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, उमा शंकर पांडेय, सुधीर कुमार, राजू कुमार, दीपक यादव, हरीगेंद, संतु, वीरेंद्र कुमार आदि रहे। केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही में एबीएसए अरविंद यादव की अध्यक्षता में बच्चों को कृमि रोधी दवा खिलाई गयी। अधीक्षक डॉ. डीके चतुर्वेदी ने एल्बेंडाजोल की खुराक अपने हाथों से बच्चों को वितरित की। डा. सुनील ने कहा कि शरीर में कृमि के कारण जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, पेट मे हल्का दर्द व थकान होने की संभावना हो सकती है। इस मौके पर डॉ. अभिषेक पांडेय, डा. राजकुमार, बीपीएम शिखा श्रीवास्तव, मनोज मौर्य, शिवांगी मिश्रा, भगवानी देवी, ज्ञानदेबी, छाया सिंह, सोनू पांडेय, सरिता त्रिपाठी, अल्का पांडेय, मुख्तार तिवारी रहे।

राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटकर कालेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को दवा खिलाकर - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन