फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Grant will be given in 18 trades for traditional employment

Sonebhadra News: परंपरागत रोजगार के लिए 18 ट्रेडों में मिलेगा अनुदान

Thu, 24 Aug 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Grant will be given in 18 trades for traditional employment
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि जिले के लोग अब अपना परंपरागत व्यवसाय, उद्योग, धंधा करते हुए उसको और विकसित कर सकेंगें। इसके लिए अब केन्द्र सरकार भी उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की तर्ज पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को विश्वकर्मा दिवस 17 सितंबर को लांच करने जा रही है।
विज्ञापन

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन भी 25 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत कुल 18 परम्परागत ट्रेडों को शामिल किया गया है। इसमें साक्षात्कार के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र व जिलाधिकारी की गठित कमेटी चयन पात्रों का चयन करेगी। चयन के बाद सबसे पहले आवेदक को एक बाउचर दिया जाएगा। जिससे वह 15 हजार रुपये की टूल किट खरीद सकेगा। एक आईडी कार्ड व प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। पहली बार में एक लाख ऋण पांच फीसदी ब्याज पर मिलेगा। इसको 18 माह में अदा करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद दो लाख रुपए का ऋण भी मिलेगा। जिसको निर्धारित समय सीमा पर जमा करना होगा। जिला उद्योग केन्द्र ने परम्परागत ट्रेडों से जुड़े लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा व टूल किट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई, पारम्परिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। जिसमें शिल्पकार, कारीगरों को प्रमाण दिया जायेगा। इस योजना के लिए इच्छुक लाभार्थी 25 अगस्त से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed