फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First unit of Obra C run at full load, trial successful

Sonebhadra News: फुल लोड पर चलाई गई ओबरा सी की पहली इकाई, ट्रायल सफल

Tue, 26 Dec 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
First unit of Obra C run at full load, trial successful
ओबरा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ओबरा सी तापीय परियोजना की पहली इकाई से मंगलवार को पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन का सफल ट्रायल किया गया। इकाई के पूरी क्षमता पर बिजली उत्पादन सफल होने पर अभियंताओं ने खुशी जताई। अभियंताओं की टीम कई दिनों से इस पर कार्य कर रही थी। अब जल्द ही इस परियोजना से व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

ओबरा सी तापीय परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान 660-660 मेगावाट की दो इकाइयों का काम 22 दिसंबर 2016 में शुरू हुआ था। सूबे में बिजली संकट से राहत देने में इस योजना को काफी मददगार माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक़ किसी भी नई इकाई से कामर्शियल उत्पादन शुरू होने से पहले उसे लगातार 72 घंटों तक उसकी पूर्ण क्षमता पर चलाया जाता है। मंगलवार को पहली इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू होने के दौरान निदेशक परियोजना एवं वाणिज्यिक इं. एसके दत्ता, इं. पीसी अग्रवाल, इं. एसके सिंघल, इं. एके राय व अभियंता इं. चंगमिन जैंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed