फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Engineer union movement suspended after talks with management

प्रबंधन से वार्ता के बाद अभियंता संघ का आंदोलन स्थगित

Sat, 01 Aug 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Engineer union movement suspended after talks with management
ओबरा। अभियंताओं के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई एवं अन्य ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए अभियंता संघ की तरफ से आंदोलन शुरू किए जाने संबंधी नोटिस 31 जुलाई को दिए जाने के बाद पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने संघ के प्रतिनिधि मंछल को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। अभियंता संघ ओबरा, अनपरा, पिपरी क्षेत्र के सहायक सचिव इं.अदालत वर्मा ने दावा किया कि शुक्रवार को शाम करीब तीन घंटे तक चली वार्ता में अभियंताओं की ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रबंधन ने सार्थक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद संघ का प्रस्तावित असहयोगात्मक कार्यक्रम अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि वार्ता के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने चयन वर्ष 2019-2020 में चयनित अभियंताओं के पदोन्नति आदेश तत्काल जारी किए जाने की मांग की। अभियन्ताओं के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी की गई। उत्पादन निगम में वर्ष 2008 में नियुक्त सहायक अभियन्ताओं की पदोन्नति शीघ्र किये जाने के लिए सार्थक विकल्प तलाशे जाने, पूर्व में उत्पादन निगम में अभियंताओं को दिये गये दण्ड के मामले में उनके प्रत्यावेदन पर विचार करते हुए शीघ्र निस्तारित किए जाने की मांग भी की गई। ट्रांसमिशन कारपोरेशन में इंटरनल आडिट व्यवस्था के आदेश को निरस्त करने, सुरक्षा की दृष्टि से अभियन्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी/आंकड़े वेबसाइट से तत्काल हटाने आदि मांगें भी प्रमुखता से उठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed