फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP annoyed not disclose thefts

चोरियों का खुलासा न होने से एसपी नाराज

Mon, 14 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 14 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों का मामला पुलिस मुख्यालय पहुंचने के बाद सोनभद्र पुलिस भी गंभीर हो गई है। एसपी लल्लन सिंह ने इसको लेकर सोमवार को ऊर्जांचल के सभी एसओ, चौकी इंचार्ज की जमकर क्लास ली। इलाके में गश्त बढ़ाते हुए इसे प्रभावी बनाने और चोरियों के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
चार-पांच दिन पूर्व अनपरा-सिंगरौली रोड पर मिथिलेश सिंह के पेट्रोलपंप पर आठ की संख्या में चोरों ने धावा बोलकर दो वाहनों से जबरदस्ती 140 लीटर डीजल निकाल लिया था। इससे पहले भी कई बार यहां और इसके आगे के पेट्रोल पम्प पर डीजलए बैटरी की चोरिया होती रही है। एतराज पर चालकों की पिटाईए सर फोडने का वाकया कई बार सामने आ चुका है। इसी तरह अनपरा-शक्तिनगर रोड पर शिव ऑटोमोबाइल्स की दुकान में चोरी के बाद आग लगाने के साथ दीवाली से अब तक कई दुकानों, घरों के ताले चटकाए गए।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व इससे खफा लोगों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई थी। लोगों में घटना को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही थी। एसपी लल्लन सिंह का कहना है कि सभी एसओ, चौकी इंचार्जों को गश्त बढ़ाने, प्रभावी नियंत्रण रखने, चोरियों के खुलासे के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed