फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली तार से सटा सरिया, मजदूर की मौत

बिजली तार से सटा सरिया, मजदूर की मौत

Fri, 31 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजली तार से सटा सरिया, मजदूर की मौत
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर गांव में गुरुवार की दोपहर एक भवन निर्माण के दौरान लोहे की सरिया से 11 हजार वोल्ट के तार में छू जाने से छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। खाड़पाथर निवासी लल्लन मौर्या के घर पिछले कुछ दिनों से भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। गुरुवार को भी तीन मजदूर कार्य में लगे थे। छत पर खड़ा मजदूर हरिकिशुन (25) पुत्र परमदेव निवासी डडिहरा म्योरपुर सरिया संबंधित कुछ कार्य कर रहा था। सरिया ऊपर करने के दौरान छत के ऊपर से जा रहा 11 हजार वोल्ट के तार में सरिया के छू जाने के कारण उस में करंट उतर गया और मजदूर करंट की चपेट में आकर छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed