{"_id":"6aa6ed88df305efd850d8b62","slug":"out-of-control-truck-damages-highway-equipment-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164874-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बेकाबू ट्रक ने तोड़े हाईवे पर लगे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बेकाबू ट्रक ने तोड़े हाईवे पर लगे उपकरण
Mon, 14 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
पयागीपुर। पयागीपुर के पास शनिवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने हाईवे पर लगे संकेतक, सीसीटीवी की फाइबर केबल, स्ट्रीट लाइट और मेटल बीम क्रैश बैरियर क्षतिग्रस्त कर दिया। गायत्री प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के प्रबंधक राकेश कुमार दहायत ने ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश कुमार के आरोप के मुताबिक शनिवार सुबह 10:30 बजे लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पयागीपुर के पास लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक लापरवाही से सुरक्षा व यातायात संबंधी उपकरणों से टकरा गया। दुर्घटना में 16 मेटल बीम क्रैश बैरियर पोस्ट, एक स्ट्रीट लाइट का पूरा सेट, सीसीटीवी कैमरे की फाइबर केबल, ओएफसी एनक्लोजर और चैंबर समेत अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई।
कंपनी प्रबंधक के मुताबिक दुर्घटना में दो लाख रुपये के नुकसान हुआ है। बताया कि हाईवे के रखरखाव के तहत ये उपकरण यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए लगाए गए थे। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि शनिवार को ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।