फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wife divorced for opposing illicit relationship.

Roorkee News: अनैतिक संबंध का विरोध करने पर पत्नी को दिया तलाक

Mon, 14 Sep 2026 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wife divorced for opposing illicit relationship.
दूसरी महिला के साथ अनैतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से 17 साल पुराना रिश्ता तोड़ते हुए उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला की ओर से न्यायालय को दिए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि उसकी शादी 10 जुलाई 2007 को जनपद के एक्कड़ निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनका पति और ससुराल वाले दहेज में एक लाख नकद व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करते आ रहे थे।
विज्ञापन


एक बेटी को जन्म देने पर उनकी प्रताड़ना और बढ़ गई। इस दौरान उनके पिता ने स्प्लेंडर बाइक भी दी लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए। वर्ष 2018 में आरोपियों ने दहेज के लिए उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। तीन माह के बाद जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में समझौता होने पर वह उसे वापस ले गए लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि इस दौरान उनके पति के ज्वालापुर निवासी महिला के साथ संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई 2025 को उनका पति महिला को अपने घर लेकर आया और उनके सामने ही संबंध बनाने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया। आरोपियों ने उनकी बच्ची को भी अपने पास ही रखा हुआ है। 14 मई को उनके पति ने फोन पर उन्हें तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। पुलिस को शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed