फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elder brother beaten up in a domestic dispute.

Sant Kabir Nagar News: घरेलू विवाद में बड़े भाई को पीटा

Mon, 14 Sep 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Elder brother beaten up in a domestic dispute.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में पीड़ित को चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरडोभा निवासी अजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब छह बजे घरेलू विवाद को लेकर उसके छोटे भाई विजय सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने घूंसा तथा लाठी-डंडे से मारपीट की। इससे उसे काफी चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed