फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 4.80 lakh withdrawn from account after mobile went missing.

Faridabad News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 4.80 लाख रुपये निकाले

Mon, 14 Sep 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.80 lakh withdrawn from account after mobile went missing.
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा के सेक्टर-37 की मार्केट में मोबाइल गुम होने के बाद उसके सिम नंबर का इस्तेमाल कर खाते से 4.80 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पर्वतीया कॉलोनी निवासी झब्बू सिंह यादव की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में झब्बू सिंह यादव ने बताया कि वह चार मई को निजी काम से सराय ख्वाजा सेक्टर-37 गया था। इसी दौरान उसका मोबाइल और उसमें लगी सिम गुम हो गई। करीब 10 दिन बाद उसने उसी मोबाइल नंबर की नई सिम निकलवाकर फोन में चलाया। इसके बाद उसके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये निकलने के संदेश आने लगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 12 सितंबर को प्राप्त शिकायत की जांच के बाद धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed