फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फरार मां-बेटे के सामानों की हुई कुर्की

फरार मां-बेटे के सामानों की हुई कुर्की

Thu, 24 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
फरार मां-बेटे के सामानों की हुई कुर्की
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस ने लगभग दस माह से फरार चल रहे गैर इरादतन हत्या के आरोपी मां-बेटे के सामानों को कुर्क कर लिया। दोनों किराए के एक मकान में रहते थे। बतादें कि मार्च 2018 में सोनभद्र रेलवे स्टेशन के समाने यूकेलिप्टस के प्लांटेशन में सोनी पत्नी गुड्डू के रूप में हुई थी। घटना के बाद से ही पति और उसकी मां फरार चल रही है। इस मामले में कोन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव निवासी मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू और उसकी मां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। काफी खोजबीन के बाद भी द्वय आरोपियों का पता नहीं चला तो 16 अक्टूबर 2018 को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से 82 सीआरपीसी का आदेश प्राप्त कर अभियुक्तों के घर पर चस्पा किया। बावजूद इसके दोनों ने खुद को कोर्ट में समर्पण नहीं किया। बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर के वार्ड नंबर चार निवासी गुड्डू और उसकी मां गुलाबी देवी के खिलाफ कोर्ट के आदेश का अवलेहना करने का मुकदमा कायम हुआ। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद विवेचक शमशेर यादव ने अभियुक्तों के चारपाई, बक्सा समेत अन्य सामानों को कुर्क कर कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed