फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Cement Laden Truck Crashes into River, Rescue Ends at 2 AM

मध्य प्रदेश: दमोह में 40 फीट गहरी नदी में गिरा सीमेंट लदा ट्रक, 24 घंटे बाद चालक-क्लीनर के शव बरामद

Sun, 30 Aug 2026 08:14 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 08:14 AM IST
सार

Madhya Pradesh News: दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर चीलघाट पुल से नदी में गिरे सीमेंट लदे ट्रक से चालक और क्लीनर के शव बरामद कर लिए गए। करीब 40 फीट गहरी नदी में उल्टे पड़े ट्रक को निकालने के लिए रात दो बजे तक रेस्क्यू अभियान चला। रविवार सुबह फिर ट्रक निकालने का अभियान शुरू होगा।
 

विज्ञापन
Cement Laden Truck Crashes into River, Rescue Ends at 2 AM
नदी में गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से नदी में गिरे सीमेंट लदे 18 चक्का ट्रक से आखिरकार दो शव बरामद कर लिए गए। शनिवार दोपहर से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान रविवार तड़के करीब दो बजे तक जारी रहा। तेज पानी की धार, अंधेरा और नदी में उल्टे पड़े ट्रक के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से दोनों शव बाहर निकाले।

विज्ञापन


रात एक बजे पहला शव, दो बजे दूसरे को निकाला

एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। जबलपुर से पहुंची चार से अधिक भारी क्षमता वाली क्रेनों की मदद से नदी में फंसे ट्रक तक पहुंचने का प्रयास किया गया। लगातार प्रयास के बाद रात करीब एक बजे ट्रक से पहला शव बाहर निकाला गया। इसके करीब एक घंटे बाद रात दो बजे दूसरे शव को भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


दोनों शवों को पुलिस ने सुरक्षित रखवा दिया है। मृतकों की पहचान चालक अभिषेक पिता सुरेश वंशकार (23) और क्लीनर तुलसी भाई पिता गणेश (38), दोनों निवासी सुन्नंता थाना त्योंदा, जिला विदिशा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 फीट गहरी नदी में उल्टा जा गिरा था ट्रक
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात सीमेंट से भरा 18 चक्का ट्रक कटनी से दमोह की ओर आ रहा था। चीलघाट पुल पर पहुंचने के दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे नदी में जा गिरा। ट्रक के उल्टे गिरने से उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

हादसे के बाद शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर नदी में पड़े ट्रक पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके बाद नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

पानी से भरे केबिन में कुछ नजर नहीं आ रहा था
नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को शुरुआत से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एसडीईआरएफ के जवान नदी में उतरकर ट्रक के केबिन तक पहुंचे, लेकिन केबिन में पानी भरा होने और ट्रक के उल्टे पड़े होने के कारण अंदर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।

ट्रक को सीधा किए बिना केबिन की पूरी तलाशी लेना संभव नहीं था। भारी वजन के कारण मौके पर मौजूद सामान्य क्रेन से ट्रक को बाहर निकालना संभव नहीं हुआ। इसके बाद जबलपुर से अतिरिक्त भारी क्षमता वाली क्रेनें मंगाई गईं।

तीन दिन की बारिश से उफान पर थी चीलघाट नदी
क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश होने के कारण चीलघाट नदी उफान पर थी। नदी में पानी का बहाव तेज होने के साथ ही पुल के नीचे गहराई भी अधिक थी। ऐसी स्थिति में एसडीईआरएफ के जवानों को नदी में उतरकर काम करने में लगातार खतरा बना रहा।

अंधेरा बढ़ने के बाद रेस्क्यू अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया। इससे पहले रात करीब 9:30 बजे बचाव अभियान को रोकना पड़ा था। इसके बाद भारी क्रेनों की मदद से दोबारा कार्रवाई शुरू की गई और देर रात दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

शव मिले, अब ट्रक निकालने का अभियान सुबह
कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि ट्रक में चालक और क्लीनर मौजूद थे। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति के ट्रक में फंसे होने की संभावना बेहद कम है। रविवार सुबह रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू कर नदी में फंसे ट्राले को बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा।

हादसा देखने उमड़ी भीड़, रेस्क्यू टीम को हुई परेशानी
हादसे की जानकारी फैलने के बाद शनिवार दिनभर बड़ी संख्या में लोग चीलघाट पुल और नदी के आसपास पहुंचते रहे। सैकड़ों लोग मौके पर खड़े होकर रेस्क्यू अभियान देखते रहे। भीड़ के कारण बचाव दल को काम करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


यह भी पढ़ें: भस्म आरती में अद्भुत रूप में सजे बाबा महाकाल, वैष्णव तिलक और सूर्य-चंद्रमा से किया शृंगार

फिलहाल दोनों शव बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। घटना की सूचना भी पुलिस द्वारा ट्रक मालिक और परिजनों को दे दी गई है। अब रविवार सुबह भारी मशीनरी की मदद से नदी में फंसे 18 चक्का ट्रक को बाहर निकालने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed