फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Encounter between police and opium smugglers in Hazaribagh; one accused injured, two arrested.

झारखंड: हजारीबाग में अफीम तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल; दो गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 08:01 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 08:01 AM IST
सार

रांची के चौपारण थाना क्षेत्र में हथिया बाबा मंदिर के पास पुलिस ने अफीम की कथित खरीद-फरोख्त और हथियारबंद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अजय सिंह घायल हो गया।

विज्ञापन
Encounter between police and opium smugglers in Hazaribagh; one accused injured, two arrested.
मुठभेड़ में घायल आरोपी अस्पताल में इलाजरत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौपारण थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने अफीम की कथित खरीद-फरोख्त और हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हथिया बाबा मंदिर के समीप छापेमारी के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा और अफीम बरामद करने का दावा किया है। मामले में पुलिस अब कथित अफीम तस्करी और हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


हथियारों के साथ अफीम खरीद-फरोख्त की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि हथिया बाबा मंदिर के आसपास कुछ लोग हथियारों के साथ मौजूद हैं और अफीम की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी जंगल की ओर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस पर फायरिंग का दावा, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
पुलिस का दावा है कि जंगल की ओर भागने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के पेट में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घायल आरोपी की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अजय सिंह बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चापी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे तत्काल बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पिस्टल, कारतूस और अफीम बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और फायरिंग में इस्तेमाल किए गए खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने अफीम भी जब्त की है। हालांकि, बरामद अफीम की कुल मात्रा की आधिकारिक जानकारी फिलहाल पुलिस की ओर से नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।


गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान अभी उजागर नहीं
मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान पुलिस ने फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की कथित खरीद-फरोख्त और हथियारों से जुड़े इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और पूरे नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed