{"_id":"5c06c063bdec22415a7fa2eb","slug":"191543946339-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहनों से होती मिली मादक पदार्थों की तस्करी, दो इनामिया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के वाहनों से होती मिली मादक पदार्थों की तस्करी, दो इनामिया गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने सोमवार की देर रात मधुपर-नौगढ़ मार्ग पर जंगल में घेराबंदी कर चोरी की दो बोलेरो पकड़ी, जिनके जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। दोनों वाहनों से 25 किलो गांजा और 80 शीशी नकली शराब बरामद करने के साथ पुलिस ने चंदौली निवासी 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि रोहतास निवासी उनका साथी सुमंत चौधरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। एएसपी अरुण कुमार दीक्षित ने मंगलवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चोरी के वाहनों से गांजा और नकली देशी शराब की तस्करी कर बिहार ले जाए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर एसपी किरीट राठोड ने अपराध शाखा के स्वाट और राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर खुलासे का निर्देश दिया था। इसी क्रम में सोमवार की रात मिली सूचना के आधार पर स्वाट प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह और राबर्ट्सगंज कोतवाल चंद्रप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मधुपुर-नौगढ़ मार्ग की घेरेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। रात एक बजे के करीब कोइलहावा गांव के पास दोमुहा पुलिया पर दो बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई तो एक से 25 किलो गांजा और दूसरी से 80 शीशी नकली देशी शराब बरामद हुई। वाहन चला रहे चंद्रशेखर चौहान और गुप्तेश्वर चौहान निवासी अलीनगर, चंदौली को गिरफ्तार पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों वाहन चोरी के हैं। एक वाहन चुनार से और एक वाहन करमा क्षेत्र से चोरी किया गया था। दोनों वाहनों पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए गुप्तेश्वर चौहान के खिलाफ मिर्जापुर के जमालपुर थाने में तीन, चुनार थाने में दो, वाराणसी के रामनगर थाने में दो, बड़ागांव में एक, चंदौली के अलीनगर थाने में दो, सोनभद्र के पन्नूगंज थाने में दो, राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक समेत कुल 13 मुकदमें दर्ज हैं। इसी तरह चंद्रशेखर चौहान के खिलाफ मिर्जापुर के जमालपुर में तीन, वाराणसी के रामनगर में दो, बड़ागांव में एक, चंदौली के अलीनगर में दो, सोनभद्र के पन्नूगंज थाने में दो और राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक समेत कुल 11 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन