फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत

Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत
ओबरा। थानाक्षेत्र के सेक्टर चार स्थित पुलिया और चोपन रोड स्थित सरकारी बीयर की दुकान के पास दो शव मिलने से सनसनी फैल है। पुलिया पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना के बाद आबकारी विभाग के अलावा सीओ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आस पास के लोगों के मुताबिक दोपहर दो बजे के करीब एक युवक सेक्टर चार स्थित पुलिया के पास आकर औंधे मुंह लेट गया। शाम छह बजे तक जब वह पुलिया से उठा नहीं तो लोगों को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। शव की शिनाख्त लंबू (48) के रूप में हुई। लंबू नगर में पल्लेदारी काम करता है। वहीं करीब 30 वर्षीय दूसरे युवक का शव चोपन रोड स्थित सरकारी बीयर की दुकान के पास मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक बीयर की दुकान के आगे बने टीन शेड के नीचे आकर लेट गया था। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं एसपी सलमान ताज पाटिल का कहना है कि मौत की वजह हिट स्ट्रोट लग रहा है। वह लोग पोस्टमार्टम करा रहे हैं। वहीं जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर उन लोगों ने दुकान से सीसी टीवी के फुटेज निकलवाएं हैं। मृतक शराब पीते हुए नहीं दिखे हैं। मुंह से भी शराब की दुर्गंध नहीं आ रही थी। बीयर की दुकान के बाहर तख्ता लगा है। युवक धूप के चलते वहीं आकर लेट गया था।
विज्ञापन

लोग भी शराब पी रहे थे। ऐसे में जहरीली शराब पीने से मौत कहना गलत होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed