{"_id":"6aa3cddb37559c01a70936ed","slug":"a-man-who-went-to-graze-goats-was-beaten-to-death-moga-news-c-371-1-mog1001-103128-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बकरियां चराने गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बकरियां चराने गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
Fri, 11 Sep 2026 03:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव हरिए वाला में वीरवार शाम बकरियां चरा रहे 42 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पर पिकअप (छोटा हाथी) सवार 4-5 अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को परिजन गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गांव हरिए वाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह रोजाना की तरह वीरवार शाम 5 बजे के करीब गांव के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गुरप्रीत सिंह पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बकरियों को पिकअप में लादकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों और परिजनों ने गुरप्रीत सिंह को गंभीर हालत में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ जनक राज ने बताया कि गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
फोटो...मृतक गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो व घटनास्थल की फोटो।