फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-BJP Leader Shot Dead in Broad Daylight While Collecting Donations in Barganj Police Station Area

बिहार: भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सिर के पास मारी गोली; चंदे को लेकर विवाद की चर्चा

Fri, 11 Sep 2026 02:25 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 02:25 PM IST
सार

भागलपुर के बरगंज थाना क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुतुबगंज इलाके में उनके सिर के पास गोली मारी गई। घटना के पीछे काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भाजपा विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Bihar news-BJP Leader Shot Dead in Broad Daylight While Collecting Donations in Barganj Police Station Area
भाजपा नेता उमा भूषण तांती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। बदमाशों ने उसके सिर के पास गोली मारी है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उमा भूषण तांती के तौर पर की गई है। वह भाजपा में मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने बॉडी को मायागंज अस्पताल लाया है, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि काली पूजा को लेकर उगाही हो रहे चंदा को लेकर विवाद था। इसी विवाद में सिर में गोली मारी है।
विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना के बाद मृतक की बेटी मायागंज अस्पताल पहुंची। पिता के शव को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे हैं। सूचना के बाद एसडीपीओ सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed