फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   14th JPSC Case Hearing on Ex-Deputy Controller of Examinations' Bail Complete Court Reserves Order

14वीं जेपीएससी मामला: पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक की जमानत पर सुनवाई पूरी, अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

Fri, 11 Sep 2026 03:02 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 03:02 PM IST
सार

14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता की जमानत याचिका पर रांची की अदालत में सुनवाई पूरी हो गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

विज्ञापन
14th JPSC Case Hearing on Ex-Deputy Controller of Examinations' Bail Complete Court Reserves Order
झारखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : Social Media

विस्तार

14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता के मामले में गिरफ्तार झारखंड लोक सेवा आयोग की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी हो गई। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन


22 जुलाई को सीआईडी ने किया था गिरफ्तार
श्वेता कुमारी गुप्ता को सीआईडी ने 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। जांच के दौरान सीआईडी ने परीक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं और कथित अनियमितताओं में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की है। बताया गया कि दूसरे विभाग में तबादला होने के बावजूद श्वेता गुप्ता जेपीएससी में ही कार्यरत थीं। इसी को लेकर भी जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ की है।
विज्ञापन


जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में कार्रवाई जारी
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में सीआईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांगते समेत दो दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी से जुड़े कई अहम तथ्यों के सामने आने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जुलाई से शुरू हुई थी कार्रवाई
मामले में 21 जुलाई से रांची पुलिस और सीआईडी ने कार्रवाई शुरू की थी। इसी क्रम में जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान परीक्षा से संबंधित बड़ी संख्या में दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई थी। इसके बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता गया।


ये भी पढ़ें-  JSSC CGL पेपर लीक का खुलासा: 15 अभ्यर्थियों से वसूले 1.80 करोड़, नेपाल-बोकारो के होटलों में रटवाए 120 सवाल

पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी सीआईडी
सीआईडी अब परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता कैसे हुई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। फिलहाल श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर अदालत का फैसला सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed