{"_id":"6aa3117af4d056bc2606f189","slug":"pickup-truck-loaded-with-khair-wood-seized-in-majheen-kangra-news-c-95-1-ssml1021-255091-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मझीण में खैर की लकड़ी से लदा पिकअप ट्राला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मझीण में खैर की लकड़ी से लदा पिकअप ट्राला पकड़ा
Fri, 11 Sep 2026 09:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र खुंडियां के तहत वन विभाग की टीम ने वीरवार सुबह मझीण क्षेत्र में गश्त के दौरान खैर की लकड़ी का अवैध परिवहन करते एक पिकअप ट्राला को पकड़ा। वाहन से खैर प्रजाति के नौ मोछे जब्त किए हैं। लकड़ी के संबंध में चालक कोई वैध परमिट या ट्रांजिट पास प्रस्तुत नहीं कर सका।
वन विभाग के अनुसार सुबह करीब 4 बजे वन खंड अधिकारी लगड़ू भूपिंद्र, वन खंड अधिकारी खुंडियां गुरचरण, वन खंड अधिकारी मझीण अजय और वन रक्षक सियालकर विजय कुमार की संयुक्त टीम मझीण बीट में गश्त पर थी। इसी दौरान एक पिकअप ट्राला की जांच की गई। जांच में वाहन में खैर की लकड़ी पाई गईं।
पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने सियालकड़ बीट के सरकारी जंगल से कथित तौर पर तीन खैर के पेड़ काटे थे। मामले में आरोपी विपन कुमार, कपिल देव और प्रीतम चंद, सभी निवासी सियालकड़ के नाम सामने आए हैं। विभाग की ओर से मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट मझीण पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
आरओ खुंडियां ईशानी ने कहा कि अवैध कटान और वन उपज के अवैध परिवहन के खिलाफ विभाग की निगरानी लगातार जारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।