{"_id":"5c6996e1bdec220f12209cdb","slug":"151550423777-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवकों को लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप शनिवार की शाम युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर दो युवकों को घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। शाम करीब साढ़े सात बजे धर्मशाला चौक के समीप कुछ युवक आपस में भिड़ गया। इसी बीच एक पक्ष के चार-पांच लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष के एक युवक को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए उसका साथी पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए। पुलिस ने बताया कि घायल सुनील (19) और रोहित (18) का उपचार कराया गया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।