{"_id":"5b463cbf4f1c1b0c278b5c57","slug":"141531329727-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने मुर्गी फार्म हाउस की रजिस्ट्री करवा कर विक्रेता को करीब छह लाख रुपये नहीं दिए।
कोतवाली के बभनौली निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है उसने अपनी पत्नी मंजू श्रीवास्तव के नाम से मुर्गी फार्म हाउस बनवाया है। नगर की रहने वाली गीता केशरी और प्रीति केशरी की देखरेख में फार्म हाउस का संचालन हो रहा था। संरक्षक नंदलाल केशरी और विकास केशरी थे। नंदलाल और विकास साढ़े आठ लाख में उक्त फार्म हाउस खरीदने के लिए तैयार हुए। सौदा करने के बाद ढाई लाख दे दिए और बोले के जिस दिन बैनामा होगा उसी दिन रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर बाकी छह लाख देंगे। लेकिन बैनाम कराने के बाद शेष रुपये नहीं दिए। विपक्षीगणों ने छह लाख का चेक दिया और बोले कि दिसंबर 2015 या जनवरी 2016 मेें खाते में धन चला जाएगा। लेकिन निर्धारित समयसीमा गुजरने के बाद भी रुपये नहीं मिला। अब रुपये मांगने पर पिता-पुत्र मारपीट पर अमादा हो गए। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि जितेंद्र की तहरीर पर राबर्ट्र्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप रहने वाले नंदलाल केशरी और उसके बेटे विकास केशरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।