{"_id":"59dfacfe4f1c1bc9678b5789","slug":"141507831038-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 25 हजार
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। धनौरा गांव की रेनू पांडेय से बुधवार को दोपहर तीन बजे बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कोड पूछकर खाते से 25 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता धनौरा गांव निवासी निरंकार मिश्र ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
दुद्धी बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताकर बुधवार को दोपहर तीन बजे एटीएम कोड पूछ लिया। जैसे ही पीड़िता ने एटीएम कोड बताया उसके बैंक खाते से दो बार में 25 हजार रुपये कटने का मोबाइल पर मैसज आया। इसके बाद पीड़िता ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंच कर घटना की शिकायत बैंक मैनेजर से करते हुए बैंक खाता को बंद करा दिया। गुरुवार को पौने ग्यारह बजे फिर फोन आया कि अपना कोड बताओ पैसा वापस करना है नहीं तो सब पैसा निकाल लेने की धमकी दी गई। (ब्यूरो)