फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लापरवाह थाना प्रभारियों की छिल ली जाएगी कुर्सी

लापरवाह थाना प्रभारियों की छिल ली जाएगी कुर्सी

Thu, 11 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह थाना प्रभारियों की छिल ली जाएगी कुर्सी

विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में वृहस्पतिवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में लापरवाह थाना प्रभारी पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड के निशाने पर रहे। एसपी ने प्रभारियों को अपराध पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिए। दुर्गा पूजा, रामलीला, विजय दशमी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाह थाना प्रभारियों को बख्शा नहीं जाएंगे।

एसपी ने बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों से विवेचना के निस्तारण, हेरोइन, गाजा, गौ तस्करों, अवैध शराब का कारोबारियों, शोहदों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। कहा कि जिन थाना प्रभारियों के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ, गौ तस्करी होने की पुष्टि हुई वहां के प्रभारी को हटाया दिया जाएगा। झूठा मुकदमा लिखाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। एसपी ने कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में इन दिनों नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस का दबाव पड़ने पर जिले मेे नक्सली पनाह न लेने पाएं। इसके मद्देनजर प्रतिदिन जंगलों और सीमावर्ती इलाकों में सघन कांबिंग करें। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनकर दूर करने का प्रयास करें। दुुुर्गा पूजा, रामलीला में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, अरूण कुमार दीक्षित, सीओ विवेकानंद तिवारी, ज्ञान प्रकाश राय, डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, राहुल मिश्रा, सुुनील कुमार विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed