फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Despite Warning, SUV Entered Swollen Canal, Two Men Trapped in Strong Current; Locals Rescued Them

कोरबा: मना करने के बावजूद उफनते नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में फंसे दो युवक, लोगों ने बचाया

Mon, 31 Aug 2026 10:05 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 10:05 AM IST
सार

उफनते दादर नाले को पार करने की कोशिश में तेज बहाव में स्कॉर्पियो बहने लगी और दो युवक उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस जांच में शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि के बाद मामला दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली गई।

विज्ञापन
Korba: Despite Warning, SUV Entered Swollen Canal, Two Men Trapped in Strong Current; Locals Rescued Them
तेज बहाव में उतारी स्कॉर्पियो, दो युवक फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद दादर नाला उफान पर आ गया। इसके बावजूद स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने बहते नाले को पार करने की कोशिश की। बीच नाले में पहुंचते ही तेज बहाव के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बहने लगा और दोनों युवक उसमें फंस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को भी नाले से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम दादर नाले में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों को नाला पार नहीं करने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और वाहन नाले में उतार दिया। बीच नाले में पहुंचते ही पानी का तेज बहाव आया और स्कॉर्पियो बहने लगी। देखते ही देखते वाहन का आधे से ज्यादा हिस्सा पानी में डूब गया। अंदर फंसे दोनों युवकों ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG: राखी के दिन भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, लोहे के सब्बल से सिर पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। इनमें एक की पहचान युवा कांग्रेस नेता अंकित श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ चंद्र कुमार कश्यप भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों का अल्कोहल मीटर से परीक्षण किया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया।


कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने पर लोगों से उफनते नालों को पार नहीं करने की लगातार अपील की जाती है। उन्होंने बताया कि चंद्र कुमार कश्यप और अंकित श्रीवास्तव ने दादर नाले के बहते पानी में स्कॉर्पियो से जाने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 283 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की है। शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में धारा 185 एमवी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। वाहन जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नाले, नदियों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न लें। तेज बहाव में कुछ ही सेकंड में वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है और जान पर बन सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed