फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   20-year-old woman arrested with 11.53 kg of cannabis.

मिर्जापुर: ट्रॉली बैग में 11.53 किलो गांजा लेकर जा रही 20 साल की युवती गिरफ्तार, 2022 से कर रही थी सप्लाई

Mon, 31 Aug 2026 10:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 10:19 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले में जीआरपी और आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी। 11.53 किलो गांजा के साथ 20 साल की युवती को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह वर्ष 2022 से गांजा सप्लाई कर रही थी, पहली बार पकड़ी गई।

विज्ञापन
20-year-old woman arrested with 11.53 kg of cannabis.
रेलवे स्टेशन पर गांजा के साथ गिरफ्तार महिला। (ब्लू शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मूतवी एक्सप्रेस के बी-4 कोच में ट्रॉली बैग में गांजा लेकर जा रही 20 वर्षीय युवती को जीआरपी और आरपीएफ ने रविवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नौ बंडलों में कुल 11.530 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत 5.75 लाख रुपये बताई है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि रविवार को स्टेशन के प्लेटफार्मों पर संदिग्ध यात्रियों और वस्तुओं की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस के बी-4 कोच में एक युवती गुलाबी रंग का ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध हालत में सफर कर रही है। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के मिर्जापुर स्टेशन पहुंचने पर कोच में घेराबंदी कर युवती को पकड़ लिया। वह बाथरूम के पास से भागने का प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन

 

पूछताछ में युवती ने अपना नाम प्रीति गिरी, निवासी घरवाह, थाना जमालपुर बताया और बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत सीओ जीआरपी के समक्ष तलाशी ली गई। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक की मौजूदगी में बैग खुलवाया गया। उसमें खाकी रंग के टेप से लिपटे नौ बंडल मिले। तौलने पर इनका कुल वजन 11.530 किलो निकला। 

पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि वह गांजा संभलपुर से लेकर आ रही थी और मिर्जापुर में इसे बेचने जा रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती दूसरे राज्यों से गांजा खरीदकर अन्य राज्यों में बेचने के तरीके से अवैध कारोबार कर रही थी। जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि युवती ने पूछताछ में बताया कि 2022 से वह गांजा सप्लाई का काम कर रही है। पहली बार पकड़ी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed