फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhuna grain market shopkeeper received extortion call

भूना में पेस्टिसाइड दुकानदार को धमकी: पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, रोहित गोदारा गैंग से आया कॉल

Mon, 31 Aug 2026 08:34 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, भूना
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना Published by: Nivedita Updated Mon, 31 Aug 2026 08:34 AM IST
सार

कॉल में आरोपी ने अपना नाम गिल्ली राणा बताते हुए कहा कि वह रोहित गोदारा ग्रुप से बोल रहा है। उसने 5 करोड़ रुपये के लिए संदेश देने की बात कही और दुकानदार से दो दिन में जवाब मांगा। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि जवाब नहीं मिलने पर वह दोबारा संपर्क करेगा।

विज्ञापन
Bhuna grain market shopkeeper received extortion call
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : संवाद

विस्तार

अनाज मंडी भूना में एक दुकानदार को व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। रविवार को दुकानदार ने नव नियुक्त थाना प्रभारी कंवर सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। धमकी मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, दुकानदार को व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 करोड़ की मांग की। कॉल करने वाले ने दो दिन के भीतर हां या ना में जवाब देने को कहा। साथ ही रकम नहीं देने पर उसके चल रहे काम को नुकसान पहुंचाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन


वॉइस कॉल में क्या कहा गया
कॉल में आरोपी ने अपना नाम गिल्ली राणा बताते हुए कहा कि वह रोहित गोदारा ग्रुप से बोल रहा है। उसने 5 करोड़ रुपये के लिए संदेश देने की बात कही और दुकानदार से दो दिन में जवाब मांगा। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि जवाब नहीं मिलने पर वह दोबारा संपर्क करेगा। उसने यह भी दावा किया कि गैंग के दूसरे व्यक्ति से आवाज की पुष्टि करवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी एक अन्य व्यापारी से मांगे गए थे 5 करोड़
अनाज मंडी में रंगदारी की धमकी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 23 फरवरी 2025 को मंडी के एक गेहूं व्यापारी को भी व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी रोहित गोदारा द्वारा दी गई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को लेकर व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष कंवर सिंह ने कार्यभार संभालते ही  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही उच्च अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


यह दी गई है धमकी
"हां गुमनाम, क्या हाल-चाल है तेरा? गिल्ली राणा बोलूं रोहित गोदारा ग्रुप से। 5 सीआर (करोड़) खातिर मैसेज है भाई तेरे लिए। मन्ने बता दे, तेरे क्या विचार हैं? भाई साहब का मैसेज है। हां-ना का रिप्लाई करिए, नहीं तो जो काम चल रहे हैं ना ये, सारे मिट्टी कर दूंगा। कबूतर बोलेगा फिर। हां, दो दिन का टाइम है, जवाब दे। मैं तेरी हां-ना का वेट करूंगा। नहीं फिर मैं तन्ने रिप्लाई करूंगा बढ़िया। एक बार है ना वॉइस भी कंफर्म करा लिए जिस मर्जी  से। बताइए, मैं तेरा वेट करूं, क्या विचार है तेरा?"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed