{"_id":"6a951d8d181ccc19f303c6e7","slug":"video-theft-at-an-nris-locked-house-in-lakhan-ke-padda-village-kapurthala-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला के गांव लखन के पड्डा में एनआरआई के बंद घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला के गांव लखन के पड्डा में एनआरआई के बंद घर में चोरी
कपूरथला के गांव लखन के पड्डा में चोरों ने एक एनआरआई के बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर घर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सामान खंगालने के बाद नकदी, मोबाइल फोन समेत घरेलू सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
गांव रमीदी निवासी अमरजीत सिंह बल्ल ने बताया कि वह सतनाम सिंह पड्डा के मामा का बेटा है। सतनाम सिंह करीब डेढ़ माह पहले अमेरिका गया था। घर की चाबी उसके पास रहती है और वह समय-समय पर मकान की देखभाल के लिए चक्कर लगाता रहता था।
उन्होंने बताया कि सतनाम सिंह ने फोन कर घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी और मकान की जांच करने के लिए कहा। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अंदर पेटियों और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर घर से टूटियां, बर्तन, करीब दो से चार हजार रुपये की नकदी और एक कीमती मोबाइल फोन गायब मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मामले की जांच कर रहे एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।