फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Continuous Vahini beach

Sonebhadra News: 15 हजार दीपों से जगमगाएगा सतत वाहिनी तट

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Continuous Vahini beach
कार्तिक पूर्णिमा पर 27 नवंबर को होने वाले देव दीपावली के अवसर पर यूपी-झारखंड सीमा को विभाजित करने वाली सतत वाहिनी नदी के किनारे छठ घाट को 15000 दीपों से रोशन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। घाट की आकर्षक सजावट भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

देव दीपावली आयोजन समिति के अमित केसरी ने बताया कि छठ घाट के अलावा सतत वाहिनी नदी के ऊपर बने पुल और भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान को आकर्षक रूप से सजाने के लिए 15000 दीपों का उपयोग किया जाएगा। नदी और खेल मैदान की सफाई रविवार तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

दीप जलाने के लिए स्कूली छात्र- छात्राओं की मदद ली जाएगी। देव दीपावली की शाम को महा आरती का आयोजन सतत वाहिनी नदी के बीच बने मंच पर किया जाएगा। शनिवार को सूर्य मंदिर पर बैठक कर देव दीपावली के भव्य आयोजन की रुपरेखा भी तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नंदकिशोर गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य गुप्ता, आयुष केसरी, अक्षैबरनाथ केसरी, महेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुमित, सौरव, विकास जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed