फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ballia's team collapsed due to Akash's sharp bowling

Sonebhadra News: आकाश की धारदार गेंदबाजी से बलिया की टीम ढेर

Sat, 31 Dec 2022 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Ballia's team collapsed due to Akash's sharp bowling
नगर के टाउन क्लब मैदान में चल रही अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बलिया और वाराणसी के बीच मुकाबला हुआ। आकाश सरोज की घातक गेंदबाजी की बदौलत वाराणसी ने बलिया को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सचिव जबीं खान ने बताया कि शनिवार के मैच में टॉस जीतकर वाराणसी के कप्तान संतोष कुमार ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बलिया की टीम को 15.2 ओवर में ही 98 रनों पर ढेर हो गई। बलिया की ओर से आदित्य ने तीन चौके की मदद से सर्वाधिक 16 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य व मोनू ने भी 16-16 रन जोड़े। वाराणसी की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए आकाश ने अपने 3.2 में मात्र 8 रन खर्च कर 5 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बृजेश ने भी अपने निर्धारित 4 ओवरों में 19 रन देकर चार विकेट अर्जित किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी की टीम मात्र 8.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मध्यक्रम के बल्लेबाज आशुतोष ने चार चौके और चार छक्के की मदद से मात्र 13 गेंद पर 42 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा फर्स्ट डाउन बैटिंग करने आए अरुण यादव ने 2 छक्का व चार चौके की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। बलिया के गेंदबाजों में रजनीश ने दो, शंभू और सूर्यांश ने एक-एक विकेट अर्जित किया। मैच के अंपायर सुनील व आकाश ने किया। कमेंट्री वरुण जौहरी व सुनील जायसवाल और स्कोरिंग निशांत व राहुल ने किया। वाराणसी के आकाश सरोज को मैन ऑफ द मैच घोषित कर डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरी ने पुरस्कृत किया। अगला मैच रांची झारखंड व पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के बीच दो जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed