फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मां के दूध से दूर होती है बीमारी

मां के दूध से दूर होती है बीमारी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. रामअवध यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नवजात शिशु के देखभाल की विधिवत जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम अवध यादव ने कहा कि नवजात की देखभाल के लिए उसके जन्म के पश्चात डेढ़ मिनट का समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसमें शिशु पहली सांस लेता है। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को बहुत ही सावधानियां बरतनी होती हैं। शिशु को जन्म के पश्चात एक घंटे के अंदर मां का दूध पिलाया जाय। छह माह तक मां का दूध शिशु को हरहाल में पिलाया जाना चाहिए, जिससे उसे कुपोषण से बचाते हुए स्वस्थ रखा जा सके। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गणेश प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम, आशाओं को घर-घर जाकर मां के दूध का सेवन करने से शिशु को होने वाले लाभ का प्रचार, प्रसार करने की सलाह दी। कहा कि बच्चों को दो वर्ष तक मां का दूध पिलाया जाना जरूरी होता है, वरना विभिन्न बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके अग्रवाल ने नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवजात शिशु को लगने वाले टीके अति आवश्यक है। कार्यशाला में डा. एबी प्रसाद, एसके सिंह, विनीत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed