{"_id":"5c251765bdec2256bb2516f4","slug":"91545934693-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद शोहरत और समृद्धि का बना मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद शोहरत और समृद्धि का बना मुकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ओएंडएम रंजन कुमार ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल-कूद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल-कूद कैरियर की ऊं ची उड़ान ही नहीं नाम, शोहरत और समृद्धि का मुकाम बन चुका है।
इसके पूर्व ंडॉ देवेंद्र कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि एवं सहअतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया।
खेल प्रारंभ होने के पूर्व स्कूल कैप्टन राहुल एवं नम्रता ने संयुक्त रूप से क्रीड़ा मशाल लेकर परिसर का भ्रमण किया तथा कैप्टन राहुल ने चारों सदनों के खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। वरिष्ठ हिंदी शिक्षक डॉ. दिनेश दिनकर ने संचालन किया। खेल का संयोजन खेल प्रशिक्षक एम के पाण्डेय ने किया। बच्चों द्वारा डॉ रश्मि मिश्रा, प्रभा सिंह एवं पूनम श्रीवास्तव के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति भी पेश की गई।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न किया जाएगा । यहां प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय एल शाह, सीआईएसएफ़ के उप समादेष्टा रवि कुमार शर्मा, डॉ आर के झा, सुरेन्द्र कुमार, पी एन सिंह, भैया लाल, रंजना सिंह, बी के तिवारी, जय सिंह, एस पी तिवारी, विनय कुमार व बृजेश, डॉ. ए के ठाकुर, वरिष्ठ प्रबंधक अनित कुमार, पीआरओ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, आर आर प्रसाद आदि मौजूद थे ।