{"_id":"5a3ab0484f1c1bf4688c27b9","slug":"191513795656-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जेसीबी से मकानों को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जेसीबी से मकानों को ढहाया
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में मंगलवार को कोतवाल ने जेसीबी से दूसरे की भूमि पर बने मकान को ढहवा दिया। पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी। उधर मकान गिरने के बाद बेघर हुए लोग पंचायत भवन में ठहरे हैं। सांय करीब चार बजे लोढ़ी में भारी फोर्स के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस ने दूसरे की भूमि में मकान बनाकर रह रहे लोगों को आधे घंटे में मकान खाली करने का े कहा। मकान से घरेलू सामान निकलने के बाद जेसीबी से मकान को गिरा दिया गया। पूर्व प्रधान अवधनाथ पांडेय के भूमि में उषा देवी समेत अन्य लोग मकान बनाकर रह रहे थे। पूर्व में कई बार अवैध कब्जा करने वालों को भूमि छोड़ने के लिए कहां गया था, लेकिन खाली नहीं कर रहे थे। प्रधान शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि एसडीएम से अनुमति लेने के बाद जिनका मकान गिराया है उन लोगों को फिलहाल पंचायत भवन में ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। उधर बुधवार को उषा देवी ने डीएम को मांगपत्र देकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की।
विज्ञापन