{"_id":"5beb127cbdec226d0679d867","slug":"131542132348-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में दिखा मगरमच्छ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में दिखा मगरमच्छ, दहशत
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मधुपुर। कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गेट के समीप चंद्रप्रभा नदी से भटक कर करीब छह फीट का मगरमछ धान के खेत मे आ गया। इसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्राम प्रधान ने सुकृत चौकी एवं कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। बाद में मामला मिर्जापुर वन प्रभाग का होने की जानकारी पर पुलिस ने वहां के लोगों को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक किसी के न आने पर स्थानीय युवकों ने सुकृत चौकी इंचार्ज के साथ मिल किसी तरह मगरमच्छ को पकड़ लिया और फिर कुछ देर बाद पहुंचे वन कर्मियों को मगरमच्छ दे दिया गया।