{"_id":"6a99c99c2396468c5a024481","slug":"death-of-an-innocent-and-a-woman-in-private-hospitals-relatives-create-an-uproar-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-152482-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निजी अस्पतालों में मासूम और महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निजी अस्पतालों में मासूम और महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों में बृहस्पतिवार को मासूम समेत दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पहला मामला घोरावल रोड स्थित एक निजी अस्पताल का है। करमा थाना क्षेत्र के खैराही निवासी जय सिंह की पत्नी रविता (27) को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन दीपक ने बताया कि उपचार में लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर रेफर कर दिया गया, जबकि प्रसूता ही दम तोड़ चुकी थी। परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर अफरातफरी मची रही। वहीं धर्मशाला चौक के समीप संचालित एक अन्य निजी अस्पताल में शगुन (2) की मौत हो गई।
चुर्क के वार्ड नंबर 1 निवासी सुरेंद्र ने बताया कि बेटी को बुखार आने पर तीन दिन से उपचार कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह अस्पताल लाया गया। आरोप है कि यहां इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद बच्ची के शरीर में अकड़न आने लगी और उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा का कहना था कि शिकायत के आधार पर टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।