फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for two bighas of land as dowry; allegation of wife being beaten

Sonebhadra News: दहेज में दो बीघा जमीन की मांग, विवाहिता की पिटाई का आरोप

Fri, 04 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for two bighas of land as dowry; allegation of wife being beaten
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में दो बीघा जमीन की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में सुशीला ने बताया कि उसकी शादी चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी किशन से वर्ष 2016 में हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके नाम एक लाख रुपये का लोन कराया गया, जिसकी रकम भी जमा नहीं की गई। तहरीर के अनुसार 25 अगस्त की रात करीब नौ बजे पति किशन, ससुर राजकुमार और सास मीरा देवी ने दो बीघा जमीन दिलाने की मांग को लेकर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed