{"_id":"6a99ca7d02165f86510f2775","slug":"train-to-run-from-narayanpur-market-to-delhi-a-major-boon-for-passengers-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-152450-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नारायणपुर बाजार से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन, यात्रियों को बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नारायणपुर बाजार से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन, यात्रियों को बड़ी सौगात
विज्ञापन
सोनभद्र। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और रेल सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रयागराज-दादरी के बीच चलने वाली ट्रेन का सप्ताह में तीन दिन नारायणपुर बाजार तक विस्तार किया गया है। अब ट्रेन संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी सप्ताह में चार दिन और ट्रेन संख्या 04163/04164 नारायणपुर बाजार-दादरी सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। इस निर्णय से नारायणपुर बाजार और आसपास के ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। इसका सीधा लाभ वाराणसी के गंगा पार क्षेत्र के साथ ही अहरौरा, सोनभद्र जिले के मधुपुर, राॅबर्ट्सगंज और चोपन क्षेत्र के यात्रियों को भी मिलने की उम्मीद है। वहीं चुनार, मिर्जापुर और मेजा रोड पर ठहराव होने से इन क्षेत्रों के अलावा मांडा, सिरसा, कोरांव और भीरपुर के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
21 कोच की होगी ट्रेन
ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें दो एसएलआर, पांच सामान्य, 10 स्लीपर, तीन एसी थर्ड और एक एसी फर्स्ट कम सेकंड क्लास कोच शामिल हैं। इस तरह यात्रियों को सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा की सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 04163 नारायणपुर बाजार-दादरी सुपरफास्ट स्पेशल 17 अक्तूबर से 15 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को नारायणपुर बाजार से चलेगी।
त्योहारों पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। नवरात्र में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा। - डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज।