{"_id":"5beb1169bdec226b327d75c8","slug":"131542132073-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित होंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित होंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले प्रधान
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार और अमर उजाला फाउंडेशन संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जगह-जगह पर सफाई अभियान चल रहा है। जिले में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को बुधवार को फाउंडेशन और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मानित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह दोपहर 12 बेहतर कार्य करने वाले 33 ग्राम प्रधानों समेत 64 लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर इस अभियान को गति दे रहा है। इसके तहत प्रदेश भर में फाउंडेशन जिला प्रशासन के साथ मिलकर सफाई अभियान चला रहा है। साथ ही सफाई के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित कर रहा है। बुधवार को प्रशासन और फाउंडेशन के संयुक्त रुप से स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह उन्हें प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। स्कूल स्वच्छता और निगरानी टीम मजबूत करने, जिले में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए 33 ग्राम प्रधान, आठ खंड प्रेरक, सात ग्राम पंचायत सचिव, आठ सफाई कर्मी और आठ एडीओ पंचायत पुरस्कृत किये जाएंगे।