फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Work on the overbridge began after the worship ceremony.

Sitapur News: पूजन के बाद शुरू हुआ ओवरब्रिज का काम

Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Work on the overbridge began after the worship ceremony.
महमूदाबाद। दो विभागों के बीच उलझा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रविवार को फिर शुरू हो गया। विधायक आशा मौर्य ने पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ओवरब्रिज बन जाने पर लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


करीब तीन वर्ष पहले शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कागजी अड़चनों के चलते रुक गया था। रविवार को पूजन के बाद सेतु निगम ने दोबारा काम शुरू करा दिया। रेलवे ट्रैक के ऊपर 76 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मार्च 2027 तक इसे जनता के लिए खोलने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


विधायक आशा मौर्य ने कहा कि पुल का निर्माण दो वर्ष पहले ही पूरा हो जाना था, लेकिन कुछ कागजी समस्याओं के कारण काम प्रभावित हुआ। प्रदेश और केंद्र सरकार के स्तर पर वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ मार्ग स्थित ओवरब्रिज को भी मंजूरी मिल गई है। उसका निर्माण भी जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता सेतु निगम धीरेश गौतम ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed