{"_id":"6ab03a197799352c5405ffd0","slug":"waterlogged-roads-disrupt-traffic-sitapur-news-c-102-1-stp1003-164298-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रास्ते में भरा पानी, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रास्ते में भरा पानी, आवागमन बाधित
Mon, 21 Sep 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
संदना। बारिश के बाद संदना क्षेत्र के मुख्य चौराहे से आश्रम जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। चौराहे पर लगने वाले क्षेत्रीय बाजार में आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। साथ ही विद्यार्थी भी गंदे से पानी से निकलने को मजबूर हैं।
पहला चौराहा आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। पास दो इंटर कॉलेज भी हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी आते-जाते हैं। सड़क पर पानी भरा होने के कारण विद्यार्थियों को पानी से निकल पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि चौराहे पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़क के दोनों ओर नाली भी नहीं बनी है। ऐसे में बारिश का पानी निकलने के बजाय सड़क पर ही जमा हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक हर बार बारिश में जलभराव की समस्या होती है, लेकिन स्थायी निदान नहीं किया गया।
विज्ञापन
गुफरान ने बताया कि पहला चौराहे पर उनकी दुकान है। दुकान के सामने पानी भरने से ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। खुशीराम ने बताया कि चौराहे पर काफी पानी भरा है। एडीओ पंचायत गोंदलामऊ हंसराज ने बताया कि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।