{"_id":"6ab03ad725c9f0ad6d04a7a0","slug":"ict-labs-and-smart-classes-will-be-monitored-online-daily-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164280-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आईसीटी लैब व स्मार्ट क्लास की रोजाना होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आईसीटी लैब व स्मार्ट क्लास की रोजाना होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
Mon, 21 Sep 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। माध्यमिक इंटर कॉलेजों में शिक्षण कार्य की ऑनलाइन निगरानी बढ़ाई जाएगी। आईसीटी लैब व स्मार्ट क्लासेज की शासन स्तर से अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को अब बेहतर बनाना है। शासन से निर्देश मिलते ही डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के माध्यमिक इंटर कॉलेजों में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। यहां विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर विद्यालयों में कंप्यूटर व प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई हो रही है। अब इन क्लासेज की ऑनलाइन निगरानी भी होगी।
शासन स्तर से बने कंट्रोल रूम के जरिये रोजाना 10 विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों को देखा जाएगा। इसमें शिक्षक किस तरह विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं, स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं मौजूद हैं, इस दौरान अगर कोई कमी मिली तो ऑनलाइन ही सवाल-जवाब भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसकी जवाबदेही संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी। यह निगरानी रोजाना सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच की जाएगी। शासन से निर्देश मिलने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से कहा है कि अपने कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे सही करवा लें, जिससे निगरानी में कोई समस्या न आए। समय से सभी शिक्षक निर्धारित कोर्स के अनुसार पढ़ाना सुनिश्चित करें।
-- -- -
चेक होंगे कैमरे
यह निगरानी विद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में कैमरे लगे हुए है। इन कैमरों को पहले जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। उसके बाद ये कैमरे सीधे शासन स्तर के कंट्रोल रूम से जुड़ जाएंगे। प्रधानाचार्यों को हाई स्पीड इंटरनेट उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -
चल रही हैं तैयारियां
शासन ने ऑनलाइन निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इस पर विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। अगले सप्ताह से निगरानी प्रारंभ हो जाएगी।
-राजेंद्र सिंह, डीआईओएस