फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kashi Kund has been cleaned.

Sitapur News: काशी कुंड की हुई साफ-सफाई

Mon, 21 Sep 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kashi Kund has been cleaned.
नैमिषारण्य। काशी कुंड की बदहाली को लेकर रविवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीएम मिश्रिख दीपक गुप्ता ने संज्ञान लेते हुए जेसीबी से कुंड और आसपास के परिसर की साफ-सफाई कराई। कुंड परिसर से कूड़ा-कचरा हटाकर उसे स्वच्छ कराया गया।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नैमिषारण्य का काशी कुंड पितरों की आत्मा की तृप्ति और श्राद्ध कर्म के लिए विशेष महत्व रखता है। 26 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु पिंडदान, तर्पण और अन्य कर्मकांड करते हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद कुंड परिसर में गंदगी का अंबार लगा था। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार के अंक में ‘आचमन करने लायक भी नहीं काशी कुंड का जल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेकर प्रशासन ने सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed